Ticker

6/recent/ticker-posts

मानवता की सेवा करने वाला ही परमात्मा का सच्चा पुजारी कहलाता है: : पं. जागेश्वर निर्मल

हवन यज्ञ करके मनाया गया नोबल पुरस्कार व भारत रत्न नेलसन मंडेला का जन्मोत्सव, सदर बाजार मूंदड़ी मौहल्ला आर्य समाज भवन में आयोजित किया गया हवन यज्ञ 


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
मानवता की सेवा करने वाला मानव ही सच्चे अर्थाें में परमात का पुजारी होता है और परमात उसके जीवो की सेवा करने वाले से प्रसन्न होता है। आर्य समाज के विद्वान पंडित और कवि जागेश्वर निर्मल द्वारा नोबल पुरूस्कार,भारत रत्न, निशान- ए-पाकिस्तान सहित अन्य पुरस्कारों 9:15 पर से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेलसन मंडेला के जन्मोत्सव के अवसर पर व्यक्त किये। पंडित जागेश्वर निर्मल द्वारा आर्य समाज संस्था सदर बाजार मूंदड़ी मौहल्ला में हवन यज्ञ के अवसर पर अपने प्रवचनो के माध्यम से उपरोक्त विचार व्यक्त किये। 

आर्य समाज संस्था सदर बाजार मूंदड़ी मौहल्ला के संयुक्त मंत्री रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर प्रभु आराधना के भजन निर्मला हून्दलानी और प्रधाना चन्द्रा देवनानी द्वारा सुनाये गये। अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, चेतन मंगलानी, पुष्पा छतवानी, रमेश लालवानी, लक्ष्मणदास वाधवानी, अशोक मुदगल पार्षद, हेमलता आचार्य, हेमराज सहित अन्य द्वारा हवन यज्ञ में सामग्री की आहूति प्रदान कर अच्छी वर्षा और हरियाली की प्रार्थना की गई। हवन यज्ञ पंडित और कवि जागेश्वर द्वारा संपन्न करवाया गया। शान्ति पाठ के पश्चात हवन प्रार्थना और कार्यक्रम का समापन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ