Ticker

6/recent/ticker-posts

जल शक्ति केंद्र का जिला स्तर पर हुआ गठन

राष्ट्रीय जल मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इस केंद्र का गठन किया गया है


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
राष्ट्रीय जल मिशन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जल शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत वर्षा जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण एवं कृत्रिम भू-जल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण संबंधि तकनीकी मार्गदर्शन सामान्यजन को प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय जल शक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। राष्ट्रीय जल मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इस केंद्र का गठन किया गया है। इसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मनोज जैन, जल संसाधान विभाग के अधिशाषी अभियंता आनंद त्रिपाठी, जन स्वास्थ्य अभियान्ति्रकी विभाग के अधिशाषी अभियंता गोपाल शर्मा, भू-जल विभाग के भू-जल वैज्ञानिक गुरूदत्त बोहरा, जल ग्रहण विकास एवं भू-सरंक्षण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रदीप कुमार गुप्ता, नगर निगम अजमेर के अधिशाषी अभियंता ओम साहू, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिशाषी अभियंता हरीश वरन्जानी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव तथा सवेरा सेवा संस्थान कानपुरा श्रीनगर के विशन लाल वैष्णव को शामिल किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ