Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 28 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

राशिफल बुधवार 28 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Wednesday 28 July 2021
Horoscope Wednesday 28 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूमि-भवन के खरीदने की योजना बनेगी। यात्रा शुभ रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार से संबंध सुधरेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश संभव है। आज धन का निवेश न करें। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति संभव है। जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में व्रद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रयास सफल रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। समय अनुकूल है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम के कार्य टालें। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। समय उत्तम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ