Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 29 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Thursday 29 July 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Thursday 29 July 2021
Horoscope Thursday 29 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्य रखें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन लाभ के योग अच्छे है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम के कार्य न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्य में रुकावट होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। कारोबार से संतुष्टि नहीं रहेगी। आय में कमी रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। समय अनुकूल है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। रुके कार्य बनेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेंगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ