Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 22 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Thursday 22 July 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Thursday 22 July 2021
Horoscope Thursday 22 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगा। किसी के उकसावे में न आएं।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नया काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहनत अधिक होगी। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। कककक अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। दूसरों की बातों में न आएं। धैर्य रखें। समय सुधरेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। परिवार के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूमि-भवन संबंधी सौदे लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

चोट से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। काम मे मन नही लगेगा। किसी के उकसाने में न आएं। विवाद से बचें। विवेक का प्रयोग करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धैर्य रखें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जल्दबाजी से हानि होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ