Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 15 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Thursday 15 July 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 

संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Thursday 15 July 2021
Horoscope Thursday 15 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आयोजन हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। स्थायी संपति के कार्य अनुकूल लाभ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार  लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति अच्छी होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा शुभ रहेगी। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संपत्ति के कार्य अनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। जमानत के कार्य टालें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार-वव्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। विवाद को बड़ावा न दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ