Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 1 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Thursday 1 July 2021

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Thursday 1 July 2021
Horoscope Thursday 1 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

शारीरिक कष्ट संभव है। व्यपार-व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। सुख के साधनों पर खर्च सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगा। निवेश करने का समय नहीं है। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ रहेगी। धैर्य रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं । व्यपार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। शुभ समय।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। धैर्य रखे

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। आय में अनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। समय उत्तम है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। निवेश लाभप्रद रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। समय शुभ है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में व्रद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता में व्रद्धि होगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। भाइयों का साथ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ