Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 4 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Sunday 4 July 2021

Horoscope Sunday 4 July 2021
Horoscope Sunday 4 July 2021

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यपार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज साहित्य एवं कला में आपकी रूचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें। रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी काम में खर्च करना पड़े तो दिल खोलकर करें। आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा। संयमपूर्वक कार्य करें। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

 मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा।।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। लेन-देने पर सावधानी रखें। यात्रा शुभ रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। धैर्य रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा। साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। जिससे कार्य में उत्साह अनुभव करेंगे। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी से पैसों की लेन-देन न करें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है। चिंता में वृद्धि हो सकती है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज आपका दिन बहुत शुभकारक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव रखेगे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज आप में ज्ञान की वृदि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

 भाग्योदय के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा । कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। घर एवं बाहर दोनों जगह सावधानी बरतें। विपरीत परिस्थितियां आपका इंतजार कर रही हैं। संयम से कार्य करने का प्रयास करें। किसी से विवाद न करें। अपनी वाणी नियंत्रण रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ