Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 25 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Sunday 25 July 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Sunday 25 July 2021
Horoscope Sunday 25 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। लाभ में व्रद्धि होगी। कानूनी सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

योजना फलीभूत होगी। प्रयास सफल रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। लापरवाही न करें। फालतू खर्च होगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहनत का फल मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मोती

शोक समाचार मिल सकता है। दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।  व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूमि-भवन संबंधित कार्य लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके कार्य बनेंगे। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बनते काम बिगड़ सकते हैं। चिंता व तनाव रहेगा। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। विवाद को बड़ावा न दें। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखम के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ