Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 18 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Sunday 18 July 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Sunday 18 July 2021
Horoscope Sunday 18 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश अनुकूल लाभ देंगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लापरवाही से हानि संभव है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। बेवजह किसी से कहासुनी हो सकती है। आंखों को चोट से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कोर्ट-कचहरी के कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। धैर्य रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नए संपर्क बनेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल लाभ देगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के मौके प्राप्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ