Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 31 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Saturday 31 July 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Saturday 31 July 2021
Horoscope Saturday 31 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

शारीरिक कष्ट संभव है। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। धैर्य रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगा। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। वाणी नियंत्रण रखें।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय 

काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। शुभ समय।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई योजना बनेगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। आय में अनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार प्राप्ति के योग है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगें। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। नए संपर्क बन सकते है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों से मेलजोल बड़ेगा। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। समय उत्तम है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार -व्यवसायमें अधिक ध्यान देना पड़ेगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का साथ मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पायेंगे। समय अनुकूल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ