Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 3 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Saturday 3 July 2021

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Saturday 3 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। समय उत्तम है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना संभव है। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। यात्रा अनुकूल लाभ देगी। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में व्रद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव  रहेंगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अतिथियों का आगमन हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। शुभ समय।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर हाथ डालें। समय अनुकूल है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। कारोबार सौदे लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ