Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 24 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Saturday 24 July 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Saturday 24 July 2021
Horoscope Saturday 24 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

राजकीय अवरोध दूर होंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। प्रसन्नता रहेगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यपार-व्यवसाय में व्रद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे। विवेक का प्रयोग लाभ में व्रद्धि करेगा। जल्दबाजी करने से बचें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। चिंता तथा तनाव बना रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यपार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। धैर्य रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहनत का फल मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें। जोखिम के कार्य टालें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। यात्रा में सावधानी रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

संपत्ति के सौदे लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। धैर्य रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। निवेश में वृद्धि के योग हैं। मित्रों से सफलता प्राप्त होगी। लाभ होगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा। आय में निश्चितता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ