Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 10 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Saturday 10 July 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Saturday 10 July 2021
Horoscope Saturday 10 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेग। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। कार्य की अधिकता रहेगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आयोजन होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। परिवार में खुशी रहेगी। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज  लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भाग्य अनुकूल है। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकता हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि अनुकूल लाभ देंगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा।  मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवाद को बड़ावा न दें। जमानत के कार्य टालें। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट अनुकूल लाभ देंगा। शुभ समय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ