Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल सोमवार 12 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Monday 12 July 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Monday 12 July 2021
Horoscope Monday 12 July 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पुराने संगी-साथी से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। कार्यों में गति आएगी। मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का हल निकलेगा । विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। मेहनत सफल रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन लाभ होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। शोक संदेश मिल सकता है। भागदौड़ बनी रहेगी। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग से हानि की आशंका है। सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से तनाव रहेगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जोखिम के कार्य न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य लाभदायक रहेंगे। कारोबार अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यपार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ