Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 16 जुलाई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

 Horoscope Friday 16 July 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Friday 16 July 2021
Horoscope Friday 16 July 2021

अजमेर में शुक्रवार को 26 स्वास्थ्य केन्द्रों होगा कोरोना टीकाकरण


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जमानत के कार्य टालें। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरे प्राप्त होगी। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक रहेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी-पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट लाभ देंगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। यश बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगा। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ