Ticker

6/recent/ticker-posts

अस्थियों का विसर्जन कल, सिंधु सेवा केंद्र में दी गई पुष्पांजलि


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
शहर के विभिन्न स्वर्ग आश्रमों में रखी अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में 27 जून को किया जाएगा, इससे पहले आज शनिवार को सिन्धु सेवा केंद्र में अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

महेश खेतानी व भरत आवतानी ने बताया कि संत नामदेव ट्रस्ट व पूज्य सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत जोधपुर की ओर हर साल अज्ञात लोगों की अस्थियां पुष्कर व हरिद्वार में प्रवाहित की जाती हैं। भामाशाह पीताम्बर होतचंदानी व हेमंत, किशोर कलवानी के सहयोग से होने वाले इस पुनीत सेवा में स्वर्गीय राधिका हासानन्द होतचंदानी व स्वर्गीय भगवान कलवानी की स्मृति में अस्थियां प्रवाहित (पंडित सतीश महाराज के सान्निध्य में विधि विधान के साथ) विसर्जन करेंगे।

सिन्धु सेवा केंद्र में दी गई पुष्पांजलि 

रवानगी से पहले सिन्धु सेवा केंद्र में पंचायत पधादिकरियों द्वारा अस्थियोँ पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राम तोलानी, प्रभु ठारवानी, अशोक पारवानी, चतरमल शैरवानी, पार्षद नरेन्द्र फितानी, सुनील सभंवानी, किशोर चगंलानी, दिपक मोरदानी, राजु सभंवानी, मनोज पंजाबी, भरत पहलवानी, विजय नारवानी, जेठानन्द लालवानी, ईश्वर देवनानी, योगेश चगंलानी, हेमु जानयानी, सुशील चेलानी, जय कृपलानी आदि द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ