Ticker

6/recent/ticker-posts

साई परमानंद जग्यासी के देवलोकगमन से सिंधी समाज में शोक की लहर



अजमेर (AJMER MUSKAN)।
सिन्धी समाज के अनेक संगठनो ने सिन्धी समाज के प्रमुख आश्रम साई वसण शाह दरबार के महंत स्वामी परमानन्द जग्यासी के शुक्रवार को ब्रह्मलीन हो जाने पर शोक की लहर छा गई। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महंत परमानन्द जग्यासी ने आजीवन अत्यन्त ही सरल स्वभाव के साथ जीवो को कल्याण का मार्ग बताया। सिन्धी समाज की विख्यात दरबार साई वसण शाह दरबार देश विदेश में प्रसिद्व है। सिन्धी समाज के साथ साथ अनेक अन्य संगठनो के पदाधिकारियों ने भी वसण शाह दरबार के महंत साई परमानन्द जग्यासी के ब्रह्मलीन हो जाने पर शोक व्यक्त किया है। 

पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, महासचिव रमेश लालवानी, साहित्यकार डॉ.कमला गोकलानी, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, संगठन सचिव राजेश झूरानी, अशोक झामनानी, गोविन्द लालवानी, सिन्धी संगीत समिति के अध्यक्ष मनोहर मोटवानी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी, डॉ.आत्म प्रकाश उदासी, गोविन्दराम खटवानी, उपाध्यक्ष भगवान वरलानी, तरूण लालवानी, किशोर टेकवानी, अशोक मंगलानी, वासुदेव खुशलानी, शंकर मीरानी, रमेश लखानी, कन्हैयालाल बहरानी, राम खूबचन्दानी, जयकिशन वतवानी, किशोर मंगलानी, दिलीप बिनयानी, राधा विधानी, नरेन्द्र मानकानी, राजावीर साहिब दुर्गा माता दरबार के महंत टहलगिरी गोस्वामी, बाबा हरदयाल दरबार के महंत अशोक गाफिल, संत प्रकाश गाफिल, भगत चन्द्रप्रकाश, ललित भगत तथा अन्य ने विख्यात दरबार साई वसण शाह दरबार के महंत स्वामी परमानन्द जग्यासी के ब्रह्मलीन हो जाने पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ