Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी को सिन्धी पंचायत ने किया नमन


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता मजूमदार कृपलानी को उनकी जयंती के अवसर पर पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर द्वारा नमन किया गया। शुक्रवार को ठठेरा चौक स्थिता बाबा हरदयाल दरबार में महंत अशोक गाफिल एवं संत प्रकाश गाफिल ने प्रातः काल गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ, नित नेम, आसा-की-वार, सुखमनी साहिब का पाठ करके कणाव प्रसाद का वितरण करके दिवंगत आत्मा की मुक्ति की प्रार्थना की गई।

पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ओर उपाध्यक्ष किशोर विधानी ने बताया कि सुचेता मजूमदार का पूर्व का नाम था उसके पश्चात नाम सुचेता कुपलानी रखा गया इनका जन्म 25 जून 1908 में पंजाब के अम्बाला में हुआ और निधन 01 दिसम्बर 1974 को नई दिल्ली में हुआ। सुचेता कृपलानी राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थी। सुचेता कुपालानी उत्तर प्रदेश की 1963 से 1967 तक मुख्यमंत्री रही। जयंती के अवसर पर नमन करने वालो में भागचन्द दौलतानी, रमेश लालवानी, राधाकिशन दौलतानी, अशोक गाफिल ,प्रकाश गाफिल, रमेश चेलानी, भगवान चन्दनानी, देवकिशन आडवानी सहित अन्य प्रमुख है। पल्लव प्रार्थना के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ