Ticker

6/recent/ticker-posts

पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन, हरि ओम काॅलोनी विकास समिति ने किया नमन


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
देश विदेश में विख्यात न्यूरोलोजिस्ट डॉ.अशोक पनगड़िया का शुक्रवार को निधन हो जाने पर चन्द्रवरदाई नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन, हरि ओम काॅलोनी विकास समिति, जन सेवा समिति और अन्य ने शोक व्यक्त किया है। हरि ओम काॅलोनी विकास समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, चन्द्रवरदाई नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के मुख्य संरक्षक वाजिद खान चीता, संरक्षक रमेश लालवानी, अध्यक्ष सागर मीणा ने डॉ. पनगड़िया का निधन चिकित्सा जगत एवं प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। 

ब्यावर रोड चन्द्रवरदाई नगर स्थित हरि ओम काॅलोनी विकास समिति और प्रथम प्रकाश संस्था व हरि ओम काॅलोनी विकास समिति के पदाािकारियेा द्वारा डॉ. अशोक पनगड़िया की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। इस अवसर पर हरि ओम काॅलोनी के राजेश भडाणा, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, हरि ओम काॅलोनी विकास समिति के महासचिव जतिन गोयल, प्रथम प्रकाश संस्था के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा, महासचिव रमेश लालवानी, नितिन सिंह, राकेश सेन, कपिल देव शर्मा, सुमित तंवर, महावीर सेन, सुरेश सोनी, जन सेवा समिति के अनवर हुसैन घोसी, गोविन्द लालवानी, अशोक बुन्देल, सुरेश तम्बोली, किशोर टेकवानी, उषा देवी जैन, इन्द्राजकुमार कसाना, नरेन्द्र मानकानी, पुरषोत्तम जेठवानी सहित अन्य ने डॉ. अशोक पनगड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों एवं डॉ. पनगड़िया के मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ