Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 : योग के साथ रहो, घर पर रहो की थीम पर होंगे योगाभ्यास


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के अवसर पर योगाभ्यास योग के साथ रहो, घर पर रहो की थीम पर किया जाएगा।

आयुर्वेद विभाग की निदेशक सीमा शर्मा ने बताया कि सप्तम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के अवसर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए है। योग दिवस 21 जून को योग के साथ रहो, घर पर रहो (बी विथ योगा, बी एट हॉम) थीम के अनुसार घर पर ही योगाभ्यास करवाया जाएगा। इसके लिए राज्य, जिला, ब्लॉक अथवा उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर तक समस्त गणमान्य नगारिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा योग दिवस आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वर्तमान कोविड-19 की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2021 के बारे में जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया, डिजीटल, वर्चुअल और इलेक्ट्रोनिक प्लेटफार्म पर अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। राज्य, जिला, ब्लॉक अथवा उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त गणमान्य नागरिकों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2021 के कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) से परिचय कराते हुए इसकी जानकारी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न योग विशेषज्ञों द्वारा योग से सम्बन्धित ऑनलाईन व्याख्यान, कार्यशाला जैसी गतिविधियों का आयोजन किए जा रहे है। स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर गणमान्य नागरिकों को कोरोना महामारी के प्रबन्धन पर विशेष रूप से शारीरिक दूरी के मानदण्डों और मास्क जैसे बुनियादों सुरक्षात्मक उपायों पर कोविड-19 से सम्बन्धित सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आधार पर अपने घरों से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2021 में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. विनायक कुमार शर्मा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के अवलोकन की पृष्ठ भूमि देते हुए अजमेर जिले के अन्तर्गत संचालित सभी विभागों के कार्यालयों एवं संगठनों को आन्तरिक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
I found this blog informative or very useful for me. I suggest everyone, once you should go through this.

International Yoga Day 2021