Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 2 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

आज का राशिफल
Horoscope Wednesday 2 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग  मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेंगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। समय अनुकूल है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। समय उत्तम है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।  

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यापार लाभदायक रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। आत्मसम्मान बनेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में व्रद्धि संभव है। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनपंसद भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम के कार्य टालें। जल्दबाजी मे कोई कार्य न करें। समय की अनुकूलता बनी रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शेयर मार्केट से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ