Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 16 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Wednesday 16 June 2021
Horoscope Wednesday 16 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें। यात्रा में जल्दबाजी न करे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। विवाद न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। नोकरी में प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। सुख के साधनों की प्राप्ति संभव है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। नोकरी में चेन रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कुसगंति से बचें। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। नोकरी में सहकर्मियों से कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। मानसिक शांति रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। समय अनुकूल है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ