Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 8 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

आज का राशिफल
Horoscope Tuesday 8 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। जल्दबाजी से काम में बाधा उतपन्न होगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। कारोबारी सौदे लाभ दे सकते हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेंगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टालें। आय में कमी हो सकती है। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल लाभ होगा। उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। शुभ समय।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। किसी के उकसाने में न आएं। विवाद को बढ़ावा न दें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहमानों का आगमन होगा। सुखद सुचना मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कारोबार अनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ