Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 22 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Tuesday 22 June 2021
Horoscope Tuesday 22 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद न करे।  फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। जोखिम के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट–उपहार की प्राप्ति संभव है। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा। समय उत्तम है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यो में मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं। धैर्य रखें। समय सुधरेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूमि-भवन संबंधी सौदे लाभ दे सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शुभ समय।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। किसी के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यपार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। समय अनुकूल है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जल्दबाजी से हानि होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ