Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 15 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Tuesday 15 June 2021
Horoscope Tuesday 15 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। परिवार में  मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आयोजन हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

स्थायी संपत्ति के कार्य अनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य अनुकूल है।  प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। जोखिम के कार्य टालें। जल्दबाजी से हानि होगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में चैन रहेगा। समय अनुकूल है। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। विवाद को बड़ावा न दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।  व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ देंगे। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य साधनों पर व्यय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। जोखिम के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। प्रसन्नता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ