Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 24 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Thursday 24 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी। समय अनुकूल है। लाभ लें। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। विवाद करने से बचें। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे। विवेक का प्रयोग लाभ में व्रद्धि करेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव बना रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। यात्रा में जल्दबाजी न करें। बेचैनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। लाभ में व्रद्धि होगी। आय बनी रहेगी। शुभ समय।  

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम करने की योजना बनेगी। मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। समय अनुकूल है। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा 

कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। नोकरी में सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें। हानि होगी। जोखिम के कार्य टालें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। पारिवारिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार की प्राप्ति संभव है। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। संपति के सौदे लाभ दे सकते है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। नोकरी में अधकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। तीर्थयात्रा के योग बनेंगे। धैर्य रखें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यों की गति धीमी रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा।  निराशा हावी रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ