Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 6 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

आज का राशिफल
Horoscope Sunday 6 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
 

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। समय आनंद के साथ व्यतीत होगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति संभव है। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से अनुकूल लाभ होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। विवेक का प्रयोग करें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से अनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार अनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ