Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 20 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Sunday 20 June 2021
Horoscope Sunday 20 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी सौदे लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार अनुकूल लाभ देगा। जोखिम न लें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। व्यापार लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। अपने काम पर ध्यान दे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। शुभ समय। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यापार–व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ