Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 13 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Sunday 13 June 2021
Horoscope Sunday 13 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा 

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। भाग्य का साथ रहेगा। सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि  स्वामी बुध रत्न पन्ना

बुरी खबर मिल सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। विवाद को बड़ावा न दें। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मानसिक बेचैनी रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रसन्नता में व्रद्धि होगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। जोखिम न उठाएं। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगा। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। विवाद को बड़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नोकरी में प्रभाव बड़ेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। किसी बड़े काम करने की इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय में व्रद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। विवाद को बड़ावा न दें। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शेयर मार्केट से अनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ