Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 19 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Saturday 19 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी। भाग्य अनुकूल है। जल्दबाजी न करें। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट अनुकूल लाभ देगा। आय में व्रद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

बिछड़े मित्र मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसमान बरेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। निवेश अनुकूल रहेगा। लाभ के योग अच्छे है। प्रसन्नता रहेगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं। विवेक से कार्य करें। व्यपार-व्यवसाय से लाभ होंगा। आय में निश्चितता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

स्थायी संपत्ति के सौदे लाभ दे सकते हैं। रोजगार मिलेगा। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। लापरवाही न करें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश लाभ देगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल लाभ देगा। बिगड़े काम बनेंगे। समय उत्तम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ