Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 12 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

आज का राशिफल
Horoscope Saturday 12 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पुराने संगी-साथीयो से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का हल निकलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। सुख-शांति रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। मेहनत सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

शोक संदेश मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम मे मन नही लगेगा। किसी के उकसाने में न आएं। विवाद को बड़ावा न दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। व्यपार ठीक चलेगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मेहनत का फल पूरा मिलेगा। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। संपति के सौदे लाभ दे सकते है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग से हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से टेंशन  होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार अच्छा चलेगा। जोखिम के कार्य बिलकुल न करें। सावधानी रखें। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य लाभदायक रहेंगे। कारोबार अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

धनु राशि  स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यपार–व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के योग अच्छे है। प्रशंसा मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार अच्छा चलेगा। आय होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम के कार्य टालें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में व्रद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ