Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल सोमवार 28 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Monday 28 June 2021
Horoscope Monday 28 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूमि-भवन के खरीदने की योजना बनेगी। नोकरी में चेन रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश संभव है।  

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। जोखिम न उठाएं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है। धैर्य रखें। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार  अच्छा चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रयास सफल रहेंगे। आय के स्रोतों में व्रद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम के कार्य टालें। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनार्जन सुगम होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ