Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 25 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Friday 25 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। कानूनी सहयोग मिलेगा। नोकरी में चेन रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। लाभ में व्रद्धि होगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। किसी अपने का व्यवहार दुःख पहुंचाएगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

बनते काम बिगड़ सकते हैं। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यात्रा में कोई चीज भूले नही। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च होगा। लापरवाही न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यपार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पराक्रम में व्रद्धि होगी। समय उत्तम है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा।  

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कोई शोक समाचार मिल सकता है। दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यपार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। भूमि-भवन संबंधित कार्य लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। दुर्घटना से हानि संभव है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। विवाद को बड़ावा न दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ