Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 18 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Friday 18 June 2021
Horoscope Friday 18 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। बेवजह कहासुनी हो सकती है। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। जोखिम न लें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी अनुकूल लाभ देंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में अनुकूल लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें। प्रयास अधिक करना पड़ेगा। लाभ होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार में व्रद्धि होगी। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कोर्ट-कचहरी में रुके कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बड़ेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा लाभ देगी। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। शुभ समय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ