Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 11 जून 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

आज का राशिफल
Horoscope Friday 11 June 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

प्रयास सफल रहेगे। कार्यसिद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। वव्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। किसी विशेष व्यक्ति की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट से अनुकूल लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। धैर्य रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुरा ना रोग उभर सकता है। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। विवाद को टालें। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश अनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समय अनुकूल है। लाभ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ