Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर निगम द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
नगर निगम क्षेत्र में बाढ़ बचाव नियंत्रण व्यवस्था के लिए अग्निशमन केन्द्र पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नगर निगम उपायुक्त तारामती वैष्णव ने बताया कि यह बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटें संचालित होगा। यहां वर्षा के दौरान होने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। इसके लिए दूरभाष नम्बर 0145-2429000 एवं 0145-2429101 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके प्रभारी अधिकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी सहायक अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ