Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 25 मई 2021मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
 राशिफल 25 मई 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति होगी। पराक्रम बड़ेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन सुख मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। धन लाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

पुराने मित्र मिलेंगे। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बड़ेगा।  व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय 

राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। रुका पैसा मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। सुसंगति से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा 

योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज में आदर मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। नई योजना से लाभ होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति  राजकीय बाधा दूर होगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। समय अनुकूल है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी। शुभ समय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ