Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर सर्वे अभियान का तृतीय चरण : 61 हजार घरों का हुआ सर्वे, 1600 मरीज चिन्हित


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चलाए जा रहे घर-घर सर्वे अभियान के तृतीय चरण में मंगलवार को 61929 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान जिले में 1609 खांसी, बुखार एवं जुकाम के मरीज चिन्हित किए गए।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इसके तृतीय चरण में मंगलवार को 61929 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे किए गए घरों में से 1576 घरों में 1609 मरीजों को चिन्हित किया गया। इनमें से 46 व्यक्तियों ने स्थानीय चिकित्सालय से उपचार आरम्भ कर दिया। सर्वे दलों द्वारा 1563 व्यक्तियों को मौके पर मेडिकल किट प्रदान कर उपचार आरम्भ किया गया। अजमेर शहर में 13835 घरों के सर्वे में 363 घरों में 408 मरीज पाए गए। इनमें से 388 व्यक्तियों को मेडिकल किट दिए गए।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड टॉडगढ में 1549 घरों का सर्वे किया गया। इनमें से 42 परिवारों में व्यक्ति बीमार पाए जाने पर 36 मेडिकल किट दिए गए। पुष्कर क्षेत्र के 1959 घरों का सर्वे करने पर 29 मरीजों को मेडिकल किट देकर उपचार आरम्भ किया गया। भिनाय क्षेत्र के 3871 घरों के सर्वे के दौरान 65 घरो के 79 मरीजों को मेडिकल किट दिए गए। नसीराबाद क्षेत्र के 5758 घरों के सर्वे में 235 मरीज पाए गए। इनमें से 198 को मौके पर मेडिकल किट प्रदान किया गया। किशनगढ क्षेत्र में 8386 घरों का सर्वे हुआ। यहां 103 घरों में 112 मरीज मिलने पर 84 को मेडिकल किट दिया गया।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र सरवाड़ में 5084 घरों के सर्वे में 199 परिवारों के 222 व्यक्तियों को बीमार होने पर मेडिकल किट दिया गया। ब्यावर के ग्रामीण क्षेत्रों में 6993 का सर्वे दलों द्वारा किया गया। यहां 204 घरों में 214 व्यक्ति बीमार पाए गए। उन्हें मेडिकल किट दिए गए। इसी प्रकार ब्यावर शहरी क्षेत्र में 3632 घरों का सर्वे हुआ। यहां 80 घरों में 84 मरीजों के मिलने पर 61 को मेडिकल किट दिए गए। उपखण्ड क्षेत्र केकड़ी में 2821 घरों में 121 परिवारों के 128 मरीजों का चिन्हीकरण कर मेडिकल किट दिया गया। रूपनगढ़ क्षेत्र के 1832 घरों का सर्वे करने पर 4 परिवारों में 6 व्यक्ति बीमार पाए गए। इन्हें मेडिकल किट दिया गया। मसूदा क्षेत्र के 4967 घरों के सर्वे में 72 परिवारों के 78 व्यक्तियों को बीमार होने पर मेडिकल किट दिया गया। अरांई क्षेत्र के 1249 घरों के सर्वे में 52 मरीजो को मेडिकल किट देकर लाभान्वित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ