Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर सर्वे अभियान का तृतीय चरण : 5 हजार से अधिक घरों के सर्वे में मिले 170 मरीज

अजमेर (AJMER MUSKAN)। घर-घर सर्वे अभियान के तृतीय चरण में रविवार को 5796 घरों का सर्वे किया गया। इनमें 170 मरीज आईएलआई लक्षणों के चिन्हित किए गए।


जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित
ने बताया कि घर-घर सर्वे अभियान का तृतीय चरण जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत रविवार को 5796 घरों का सर्वे किया गया। इनमें से 164 घरों में 170 व्यक्ति बीमार पाए गए। सर्वे दल द्वारा समस्त बीमार व्यक्तियों को चिकित्सा विभाग द्वारा तैयार किए गए मेडिकल किट मौके पर ही प्रदान किए गए। अजमेर शहर में 2069 घरों के सर्वे में 50 परिवारों के 51 व्यक्ति बीमार पाए गए। अजमेर शहर क्षेत्र में 51 मेडिकल किट वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र नसीराबाद में 1262 घरों में सर्वे किया गया। यहां 13 मरीज पाए गए। इन्हें मेडिकल किट देकर घर पर ही उपचार सुलभ करवाया गया। पुष्कर क्षेत्र के 424 घरों के सर्वे में 5 व्यक्तियों में बुखार, जुकाम एवं खांसी के लक्षण दर्ज किए गए। इन्हें मेडिकल किट दिया गया। केकड़ी में 2041 घरों के सर्वे में 95 घरों में 101 व्यक्ति बीमार पाए गए। समस्त मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ