Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर सर्वे अभियान का तृतीय चरण : 43 हजार घरों के सर्वे में मिले एक हजार मरीज


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
घर-घर सर्वे अभियान के तृतीय चरण में गुरूवार को 43 हजार 298 घरों का सर्वे किया गया। इनमें 1017 मरीज आईएलआई लक्षणों के चिन्हित किए गए।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि घर-घर सर्वे अभियान का तृतीय चरण जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत गुरूवार को 43 हजार 298 घरों का सर्वे किया गया। इनमें से 947 घरों में 1017 व्यक्ति बीमार पाए गए। बीमार व्यक्तियों में से 55 ने निकटवर्ती चिकित्सालय से उपचार ले लिया। सर्वे दल द्वारा 962 व्यक्तियों को चिकित्सा विभाग द्वारा तैयार किए गए मेडिकल किट मौके पर ही प्रदान किए गए। अजमेर शहर में 9172 घरों के सर्वे में 182 परिवारों के 192 व्यक्ति बीमार पाए गए। अजमेर शहर क्षेत्र में 165 मेडिकल किट वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र रूपनगढ़ में सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार टॉडगढ़ में भी गुरूवार को सर्वे का कार्य समाप्त हो गया। यहां 907 घरों का सर्वे करने पर 26 घरों में 31 मरीज चिन्हित किए गए। इन्हें मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए। भिनाय क्षेत्र में 5940 घरों के सर्वे में 45 परिवारों के 51 सदस्य बीमार मिले। इन्हें मेडिकल किट देकर उपचार आरम्भ किया गया। पुष्कर क्षेत्र में 1994 घरों का सर्वे हुआ। यहां 18 मरीजों में से 16 को मेडिकल किट प्रदान किए गए। सरवाड में 3806 घरों का सर्वे करने पर 174 घरों में 185 खांसी, बुखार एवं जुकाम के मरीज चिन्हित किए गए। समस्त मरीजों को मेडिकल किट दिए गए।

उन्होंने बताया कि मसूदा क्षेत्र के 6527 घरों का सर्वे करने पर 71 घरों में मिले 78 मरीजों को मेडिकल किट प्रदान किए गए। ब्यावर के ग्रामीण क्षेत्र में 3640 घरों का सर्वे गुरूवार को हुआ। सर्वे में 116 घरों के 118 व्यक्ति बीमार होने पर उन्हें मेडिकल किट दिए गए। इसी प्रकार ब्यावर शहरी क्षेत्र में 3350 घरों का सर्वे करने पर 85 घरों में 90 व्यक्ति बीमार पाए गए। इनमें से 71 को मेडिकल किट देने की आवश्यकता हुई। केकड़ी क्षेत्र में 3121 घरों का सर्वे हुआ। यहां 108 परिवारों के 121 मरीजों को मेडिकल किट देकर लाभान्वित किया गया। नसीराबाद क्षेत्र में 4841 घरों के सर्वे के दौरान 122 घरों के 133 व्यक्ति बीमार चिन्हित हुए। इनमें से 126 को मेडिकल किट प्रदान किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ