Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर सर्वे अभियान का तृतीय चरण : 53 हजार घरों के सर्वे में मिले 1200 मरीज


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
बुखार, जुकाम एवं खांसी के लक्षणों वाले मरीजों की शीघ्र पहचान के लिए चलाए जा रहे घर-घर सर्वे अभियान के तृतीय चरण में बुधवार को 53 हजार 233 घरों का सर्वे किया गया। इनमें 1260 मरीज चिन्हित किए गए।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को आगे बढ़ने से रोकने के लिए प्रत्येक बीमार व्यक्ति की पहचान कर समय पर उपचार आरम्भ करना आवश्यक है। इसके लिए घर-घर सर्वे अभियान का तृतीय चरण जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत बुधवार को 53 हजार 233 घरों का सर्वे किया गया। इनमें से 1157 घरों में 1260 व्यक्ति बीमार पाए गए। बीमार व्यक्तियों में 74 ने निकटवर्ती चिकित्सालय से उपचार ले लिया। सर्वे दल द्वारा 1186 व्यक्तियों को चिकित्सा विभाग द्वारा तैयार किए गए मेडिकल किट मौके पर ही प्रदान किए गए। अजमेर शहर में 12188 घरों के सर्वे में 203 परिवारों के 217 व्यक्ति बीमार पाए गए। अजमेर शहर क्षेत्र में 210 मेडिकल किट वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र रूपनगढ़ में 1734 घरों का सर्वे हुआ। यहां 9 घरों में 11 व्यक्तियों के बीमार होने पर 6 को मेडिकल किट दिए गए। टॉडगढ क्षेत्र के 1500 घरों के सर्वे में 50 मरीजों में से 43 को मेडिकल किट प्रदान किए गए। भिनाय क्षेत्र में 3382 घरों के सर्वे में 52 घरों में 59 मरीजों को मेडिकल किट दिए गए है। नसीराबाद क्षेत्र में 5613 घरों में से 224 घरों में 252 मरीज मिले। इनमें से 241 को मेडिकल किट देकर उपचार आरम्भ किया गया। किशनगढ़ क्षेत्र के 6228 घरों के सर्वे में 52 घरों में 57 मरीज मिले। इनमें से 44 को मेडिकल किट दिए गए।

उन्होंने बताया कि सरवाड़ क्षेत्र में बुधवार को सर्वे दलों ने 5325 घरों का सर्वे किया। क्षेत्र के 182 घरों के 210 मरीजों को मेडिकल किट प्रदान किए गए। केकड़ी क्षेत्र के 3187 घरों के सर्वे में 90 घरों में 97 मरीज पाए गए है। इन्हें मेडिकल किट दिए गए है। उपखण्ड क्षेत्र ब्यावर के ग्रामीण क्षेत्र में 5270 घरों के सर्वे में 152 घरों में 155 मरीज मिले। इनमें से 145 को मेडिकल किट देकर लाभान्वित किया गया। ब्यावर शहरी क्षेत्र में 3418 घरों में 75 परिवारों के 79 व्यक्ति बीमार थे। यहां 58 मेडिकल वितरित हुए। मसूदा के 5388 घरों के सर्वे में से 68 में 73 बीमार व्यक्तियों को मेडिकल किट दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ