Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर सर्वे अभियान : 30 हजार से अधिक घरों का हुए सर्वे


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
जिले में घर-घर सर्वे अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत प्रथम दिवस 30 हजार से अधिक घरों का सर्वे कर 2000 मरीजों का चिन्हीकरण किया गया।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में बुखार, जुकाम एवं खांसी के मरीजों को घर पर ही उपचार उपलब्ध करवाने के लिए घर-घर सर्वे अभियान का दूसरा चरण चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रथम दिवस 30 हजार 373 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 1777 घरों में 2046 मरीज पाए गए। इनमें से 1834 व्यक्तियों को मेडिकल किट प्रदान किए गए। अजमेर शहरी क्षेत्र में 4939 घरों के सर्वे में 154 घरों में 179 मरीज पाए गए। समस्त व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र भिनाय में 7661 घरों के सर्वे में 414 घरों में 475 मरीज पाए गए। इन्हें मौके पर ही मेडिकल किट दिए गए। सरवाड़ क्षेत्र में 3801 घरों का सर्वे हुआ। इसमें 207 घरों के 231 मरीजों का चिन्हीकरण कर उपचार किया गया। ब्यावर उपखण्ड क्षेत्र में 11015 घरों के सर्वे के दौरान 839 घरों में 994 मरीज पाए गए। यहां 798 मेडिकल किट वितरित हुए। टॉडगढ में 2957 घरों के सर्वे में 163 घरों में 167 मरीज पाए जाने पर 148 व्यक्तियों को मेडिकल किट दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ