Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर सर्वे अभियान : 39 हजार घरों का हुआ सर्वे, 1800 मिले मरीज


अजमेर(AJMER MUSKAN)।
जिले में चलाए जा रहे घर-घर सर्वे अभियान के द्वितीय चरण में मंगलवार को 39580 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 2064 घरों में 2388 व्यक्ति बुखार, जुकाम एवं खांसी से ग्रसित पाए गए।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में घर-घर सर्वे अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत बुखार, जुकाम एवं खांसी से ग्रसित व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर घर पर ही उपचार सुलभ करवाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को 39580 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे किए घरों में से 2064 घरों में 2388 व्यक्ति बीमार पाए गए। बीमार व्यक्तियों को 2189 मेडिकल किट वितरित किए गए। बीमार व्यक्तियों के परिजनों को प्रोनिंग के बारे में सर्वे दल द्वारा समझाया गया। अजमेर शहरी क्षेत्र में 9253 घरों के सर्वे में 377 परिवारों के 445 व्यक्ति बुखार, जुकाम एवं खांसी से पीड़ित मिले। इनमें से 421 व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाया गया।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र टॉडगढ में 323 घरों के सर्वे तके दौरान पाए गए 33 मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए। नसीराबाद में 3063 घरों का सर्वे हुआ। यहां 320 घरों में 376 बुखार, जुकाम एवं खांसी के मरीज पाए जाने पर 292 व्यक्तियों को मेडिकल किट दिए गए। पुष्कर के 830 घरों के सर्वे में 29 घरों के 34 व्यक्ति को मेडिकल किट सुलभ करवाएं। पीसांगन क्षेत्र में 5002 घरों के सर्वे में 192 घरों में बीमार व्यक्ति चिन्हित हुए। इनमें 263 मेडिकल किट दिए गए।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र किशनगढ़ क्षेत्र में 4024 घरों का सर्वे हुआ। यहां मंगलवार को 124 घरो ंमें 140 रोगी पाए जाने पर 118 मेडिकल किट मौके पर ही दिए गए। भिनाय क्षेत्र में 96 घरों में 125 मरीज पाए गए। यहां सर्वे दल द्वारा 2042 घरों का सर्वे किया गया था। रूपनगढ़ क्षेत्र में 834 घरों के सर्वे में 9 घरों में 15 मरीज पाए गए। इनमें से 5 व्यक्तियों को मेडिकल किट दिया गया। केकड़ी क्षेत्र में 4080 घरों का सर्वे हुआ। सर्वे के दौरान पाए गए 412 मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाकर उपचार आरम्भ किया गया। उपखण्ड क्षेत्र ब्यावर क्षेत्र में 10129 घरों के सर्वे में 472 घरों में 545 मरीज पाए गए। इनमें से 416 मरीजों को मेडिकल किट वितरित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ