Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर सर्वे अभियान : 10 हजार घरों में हुआ सर्वे, 300 मरीजों को किया चिन्हित


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
जिले में चलाए जा रहे घर-घर सर्वे अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को 10287 घरों का सर्वे कर 342 बुखार, जुकाम एवं खांसी के मरीजों का चिन्हीकरण किया गया।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में घर-घर सर्वे अभियान का द्वितीय चरण में गुरूवार को 10287 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे किए गए घरों में से 319 परिवारों के 342 मरीज पाए गए। उन्हें 287 मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए। अजमेर शहर में 2772 घरों के सर्वे में 56 घरों में 66 मरीज मिले। इनमें से 50 व्यक्तियों को मेडिकल किट दिए गए। उपखण्ड क्षेत्र पीसांगन में 4210 घरों का सर्वे गुरूवार को हुआ। यहां 210 व्यक्तियों को मेडिकल किट दिए गए। किशनगढ में 1886 घरों के सर्वे में 41 परिवारों के 47 व्यक्ति बीमार पाए गए। यहां 18 मेडिकल किट वितरित हुए। रूपनगढ़ क्षेत्र के 1419 परिवारों के सर्वे में 12 घरों में 19 व्यक्ति बीमार पाए गए। इनमें से 9 व्यक्तियों को मौके पर मेडिकल किट दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ