Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : घर-घर सर्वे अभियान, 94 हजार घरों का हुआ सर्वे


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
जिले में चलाए जा रहे घर-घर सर्वे अभियान के द्वितीय चरण में रविवार को 94906 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 4193 घरों में 5173 व्यक्ति बुखार, जुकाम एवं खांसी से ग्रसित पाए गए।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में घर-घर सर्वे अभियान के अन्तर्गत बुखार, जुकाम एवं खांसी से ग्रसित व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर घर पर ही उपचार सुलभ करवाया जा रहा है। इसके अंतर्गत रविवार को 94906 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे किए घरों में से 4193 घरों में 5173 व्यक्ति बीमार पाए गए। बीमार व्यक्तियों को 4573 मेडिकल किट वितरित किए गए। बीमार व्यक्तियों के परिजनों को प्रोनिंग के बारे में समझाया गया। अजमेर शहरी क्षेत्र में 14004 घरों के सर्वे में 395 परिवारों के 511 व्यक्ति बुखार, जुकाम एवं खांसी से पीड़ित मिले। इनमें से 506 व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाया गया।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र भिनाय में 3330 घरों में से 107 घरों में 137 मरीजों को मेडिकल किट दिए गए। टॉडगढ में 1835 घरों के सर्वे में 121 मरीज सामने आए। इन समस्त व्यक्तियों को मेडिकल किट देकर घर पर ही रहने की समझाइश की गई। किशनगढ़ में 7788 घरों के सर्वे का कार्य सम्पन्न हुआ। यहां 219 घरों के 246 मरीजों में से 211 को मेडिकल किट दिया गया। पीसांगन क्षेत्र में 16995 घरों के सर्वे में 749 घरों में 1175 मरीजों को उपचार उपलब्ध करवाया गया। अरांई क्षेत्र में 5301 घरों के सर्वे में 186 मरीज चिन्हीकृत हुए। इन्हें चिकित्सा विभाग द्वारा तैयार मेडिकल किट दिया गया।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र केकड़ी के 2250 घरों का सर्वे हुआ। यहां 195 परिवारों के 225 सदस्य बीमार पाए गए। इन्हें मेडिकल किट देकर घर पर स्वास्थ्य लाभ करने के लिए प्रेरित किया गया। सरवाड़ में 10157 घरों के सर्वे में 552 घरों में 597 मरीज पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही दवाईयां दी गई। उपखण्ड क्षेत्र ब्यावर में 33246 घरों का सर्वे हुआ। यहां 1669 घरों में 1975 मरीज मिले। क्षेत्र में 1415 मेडिकल किट वितरित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ