Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर सर्वे अभियान : 42 हजार घरों के सर्वे में मिले 3 हजार मरीज


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
घर-घर सर्वे अभियान के अंतर्गत जिले में सोमवार को 42 हजार से अधिक घरों में सर्वे किया गया। जिले में 3 हजार से अधिक व्यक्तियों में जुकाम, बुखार एवं खांसी के लक्षण पाए गए।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में जुकाम, बुखार एवं खांसी  के मरीजों का चिन्हीकरण कर घर पर ही उपचार सुनिश्चित करने के लिए घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जिले में 42455 घरों का सर्वे हुआ। सर्वे किए गए 2497 घरों में 3182 मरीज पाए गए। इन्हें 3026 मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए। अजमेर शहर में 13217 घरों के सर्वे में 484 घरों में 527 मरीज पाए गए। शहरी क्षेत्र में 498 मेडिकल किट वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि भिनाय क्षेत्र में 2619 घरों का सर्वे करने पर 92 घरों में 107 मरीज पाए गए। इन्हें मेडिकल किट दिए गए। रूपनगढ में 1327 घरों में से 34 घरों में 56 मरीज पाए गए। इनमें से 28 व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए। नसीराबाद में 4680 घरों के सर्वे में 352 घरों में 350 मरीज पाए गए। इनमें से 277 व्यक्तियों को मौके पर मेडिकल किट दिए गए। पीसांगन क्षेत्र में 4428 घरों में सर्वे के दौरान 178 घरों में 292 मरीजों को मेडिकल किट दिए गए।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार टॉडगढ क्षेत्र में 1081 घरों के सर्वे में 74 मरीज पाए गए। इनमें से 64 को मेडिकल किट प्रदान किया गया। किशनगढ़ क्षेत्र में 7767 घरों का सर्वे सोमवार को हुआ। यहां 197 घरों में 239 मरीजों को मेडिकल किट दिए गए। मसूदा क्षेत्र में 7336 घरों का सर्वे किया गया। इनमें से 338 घरों में 362 मरीज मिले। समस्त व्यक्तियों को मेडिकल किट देकर उपचार आरम्भ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ