Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल : 29 मई 2021 शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें। समय उत्तम है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बेरोजगारी दूर होगी। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नही करें। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें। सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सम्मान प्राप्त हो सकेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आपके कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। आय में व्रद्धि संभव है। समय अनुकूल है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। मेहनत का फल मिलेगा। धन लाभ होगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी। सगे-संबंधी मिलेंगे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में चेन रहेगा। निवेश अनुकूल लाभ देंगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। जोखिम न लें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रुके कार्य बनेंगे। व्यवहार कुशलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। क्रोध बिल्कुल न करें। धैर्य रखें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

तंत्र मंत्र में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ