Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल : 28 मई 2021 शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कानूनी अड़चन दूर होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अहंकार के भाव मन मे न आने दें। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी। जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएँगे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। शत्रु से सतर्क रहें। विवाद न करें। किसी बात पर मतभेद की संभावना है। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रयास सफल रहेंगे। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। वाणी नियंत्रण रखें। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। समय का सदुपयोग होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। समय शुभ है। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में लाभ होने के योग है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक कार्यों में सफलता की संभावना है। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएँ सूझबूझ से निपटाएँ। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। आशानुरूप स्थिति बनेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यसिद्धि होगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। मान-सम्मान बड़ेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यपार में लाभ होने के योग है। निवेश लाभदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेंगा। यात्रा के योग है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ