Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल सोमवार 31 मई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

आज का राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ में व्रद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं। धैर्य रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दूसरों के काम में व्यर्थ कमियां न निकालें। दुःखद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। धैर्य रखें। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएंगे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध पर संयम रखना होगा। विवाद से क्लेश होगा। कोई नई मुसीबत आ सकती है। फालतू खर्च होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा लाभदायक रहेगी। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें। मित्रों से मदद मिलेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। धन लाभ के योग अच्छे है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ